नीतीश कुमार भी उतरे नोटबंदी के मैदान में, बोले- मोदी की नीयत ठीक नहीं थी

नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वालों का अब साहस जवाब देने लगा है। कुछ ऐसा ही नज़ारा तब देखने को मिला जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार से हिसाब मांगा।

मंगलवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के संबोधन में नीतीश कुमार ने नोटबंदी पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने नोटबंदी का समर्थन इसलिए किया क्योंकि हमें इरादा नेक लगा। लेकिन अब 77 दिन बीत चुके हैं। इसलिए हम केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि नोटबंदी से क्या-क्या अच्छे परिणाम आए, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
बड़ी ख़बर: हुआ बड़ा ऐलान, पॉलीथिन पर लगा बैन
नीतीश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि बिहार में आरक्षण कर्पूरी ठाकुर की ही देन है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी के विचारों से बीजेपी को कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन आज जब वह कर्पूरी जी की जयंती मनाते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है। देर से ही सही, उन्होंने भी कर्पूरी के विचारों के सामने समर्पण कर दिया है।
अभी अभी: टैंकर चालक बैठे हड़ताल पर सभी पेट्रोल पंप हुए खाली, जल्दी करें
नीतीश ने संघ पर हमला करते हुए कहा कि जब कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण के लिए अभियान चलाया था, तब जनसंघ ने इसका खूब विरोध किया था।





