नीट यूजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से NEET UG Form 2026 भरने की लास्ट डेट 11 मार्च 2026 तक एक्सटेंड कर दी गई है। जो छात्र निर्धारित अंतिम तिथि तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब बढ़ाई गई तिथि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन के बाद फीस 11 मार्च रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक जमा करने का मौका रहेगा।
ध्यान रखें कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

कितनी लगेगी फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एनसीएल वर्ग के छात्रों को 1600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, थर्ड जेंडर को 1000 रुपये जमा करनी होगी। इंडिया से बाहर के सेंटर्स के लिए एप्लीकेशन फीस 9500 निर्धारित है।

घर बैठे स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
छात्र नीट यूजी फॉर्म स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।

नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

करेक्शन विंडो के लिए डेट्स जल्द होंगी घोषित
आपको बता दें कि पहले फॉर्म में करेक्शन के लिए 10 मार्च से 12 मार्च तक विंडो ओपन की जानी थी लेकिन अब आवेदन की तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में करेक्शन के लिए डेट्स के एलान ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में किया जायेगा। डेट्स आने के बाद जिन छात्रों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है वे निर्धारित डेट्स में उसमें संशोधन कर सकेंगे।

Back to top button