नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए जस्टिस विक्रम नाथ, अधिसूचना जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस विक्रम नाथ को नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जस्टिस सूर्यकांत के सीजेआइ बनने के बाद यह पद खाली था। सीजेआइ सूर्यकांत ने जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को एससीएलएससी का नया अध्यक्ष नामित किया है। यह नियुक्ति 24 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

जस्टिस सूर्यकांत के सीजेआइ बनने के बाद नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। सीजेआइ सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट विधिक सेवा समिति (एससीएलएससी) का नया अध्यक्ष नामित किया।

नियुक्ति की अधिसूचना जारी

उनकी नियुक्ति 24 नवंबर 2025 से ही प्रभावी होगी। इस बारे में 20 नवंबर को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 3ए तहत एक अधिसूचना जारी की गई।

सुप्रीम कोर्ट विधिक सेवा समिति जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सेवा और अधिवक्ता मुहैया कराने और न्याय तक पहुंच को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाता है। जस्टिस विक्रम नाथ पहले इस समिति के अध्यक्ष थे। नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के चलते यह पद खाली हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button