नागरिकता कानून पर पूरे देश में फिर फैली हिंसा, चारों तरफ मचा हाहाकार

नई दिल्‍ली। नागरिकता कानून के विरोध में आज वाम दलों द्वारा किया गया भारत बंद अब हिंसक रूप ले चुका है। पहली खबर उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आई है। यहां के खदरा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

वहीं लखनऊ की मदेहगंज पुलिस चौकी में तोड़-फोड़ की गई। पुलिस की कई गाडि़यों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

इसके बाद यूपी के ही संभल में प्रदर्शनकारियों ने चार बसों में आग लगा दी। आपको बता दें कि यूपी में इस समय धारा 144 लागू है। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। वाम दलों की ओर से दावा किया गया था कि उनका यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। लेकिन उनके दावे की पोल अभी आधा दिन ही हुआ और खुल गई।

वहीं त्रिवेंद्रम में भी पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्‍तेमाल करना पड़ा है। खबरों के मुताबिक तमाम जगहों पर भारत बंद आंदोलन अब हिंसक होता जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button