धन खर्च करने से जुडी ये 10 बड़ी बातें पता होनी चाहिए आपको

जीवन में अक्सर हम सुबह से शाम तक धन कमाने के लिए इधर से उधर भागते रहते हैं। धन भले ही हमारे जीवन के सुख का आधार नहीं हो सकता है, लेकिन तमाम तरह के सुख को पाने के लिए इसकी बहुत जरूरत होती है। शिक्षा, व्यापार और परिवार से लेकर रोटी, कपड़ा और मकान जैसी प्राथमिक जरूरतों तक के लिए धन खर्च करना पड़ता है। जीवन के लिए पैसा बहुत जरूरी चीज है लेकिन इसे कमाने से पहले इसे खर्च का ज्ञान होना उससे ज्यादा जरूरी बात है। जानें धन से जुड़ी ऐसी ही 10 बड़ी बातें —

1.
निर्धन व्यक्ति सौ बार करने के बाद भी धन नहीं कमा सकता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे हाथियों के माध्यम से हाथी वश में किए जाते हैं, वैसे ही धन से धन को प्राप्त किया जाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि पैसा ही पैसे को खींचता है। 
— चाणक्य

2.
धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रगल्भता से बढ़ता है, चतुराई से फलता-फूलता है और संयम से सुरक्षित होता है। 
— विदुर

3.
जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे धन के द्वारा प्राप्त न किया जा सकता हो। ऐसे में हर बुद्धिमान् व्यक्ति को एकमेव धन अर्जित करने का प्रयास करना चाहिए। 
— चाणक्य 

4.
उल्टी खोपड़ी वाला व्यक्ति धन को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता, वह हमेशा इसी फेर में लगा रहता है कि तीनों लोकों की संपत्ति कब उसके पास आ जायेगी। 
— कबीर

5.
गंदे वस्त्र धारण करने वाले, दांत न साफ करने वाले, पेटू व्यक्ति, कड़वे वचन वाले और ऊषा काल यानी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोने वाले व्यक्ति के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। 
— चाणक्य 

6.
पैसा आपका सेवक है, यदि आप उसका उपयोग जानते हैं, वह आपका स्वामी है, यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते। 
— होरेस

7.
गोधन, गजधन, अश्वधन और रत्नधन खान, ये सब उसी समय बेकार हो जाता है, जब मनुष्य के पास संतोष धन आ जाता है।
— कबीर

8.
किसी भी व्यक्ति का खर्च हमेशा उसकी कमाई से कम ही रहना चाहिए। इसके लिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। उसे अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों में अंतर समझना हो
— वॉरेन बफे

9.
जो लोग समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर होता है। 
— महात्मा गांधी

10.
एक  बुद्धिमान  व्यक्ति  को  पैसा  दिमाग  में  रखना  चाहिए, दिल  में  नहीं।
— जोनाथन स्विफ्ट

Back to top button