दो साल बाद फिर टीवी पर धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ सागर, इस शो में आएंगे नजर

टीवी के मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर दो साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। स्टार भारत पर जल्द आने वाला है नॉन- फिक्शन शो जिसका नाम है कि गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान” और इसमें सिद्धार्थ, सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे के साथ कॉमेडी करते दिखेंगे।
सिद्धार्थ सागर ने कहा कि हमारे शो की शूटिंग हो गई है और दोबारा से मैं मौसी बनकर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हूं और इस पूरे लॉकडाउन में मैंने शूट किया है तो मुझे लॉकडाउन का कुछ पता ही नहीं चला।
आगे सिद्धार्थ ने बताया कि ‘शो की बात करें तो “गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान” एक नॉन-फिक्शन शो है जो सोमवार से शुक्रवार आएगा और एक घंटे के लिए हम दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में सुनील ग्रोवर के साथ साथ सुगंधा मिश्रा, शिल्पा शिंदे और कई कलाकार हैं। बहुत मजा आने वाला है क्योंकि इस शो के जरिए मैं फिर एक बार मौसी बनकर फैन्स को हंसाने वाला हूं।’





