देश के 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, एमपी-गुजरात में मानसून की एंट्री

पूरे देश में मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है। उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, तो देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, बीते दिन मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में भी एंट्री ले ली है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में रेड अलर्ट
मानसूनी हवाओं ने कोंकण कोस्ट के रास्ते गुजरात में एंट्री की है। इससे गुजरात में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया है।

16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-तूफान आने की संभावना है। इन राज्यों की लिस्ट में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश और उड़ीसा का नाम शामिल है।

13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार आईलैंड, लक्षद्वीप, असम, मेघालय, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button