देखती रहीं प्रियंका गांधी और गंगा नदी में गिर गया ये दिग्‍गज नेता, चारों तरफ मचा हड़कंप

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को कांग्रेस की महा‍सचिव प्रियंका गांधी के साथ वाराणसी दौरे पर हैं। यहीं उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। इस हादसे में अजय कुमार लल्‍लू बाल-बाल बच गए।

प्रियंका गांधी

दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौजूद अजय कुमार लल्लू का पैर गंगा नदी में अचानक फिसल गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वो प्रियंका गांधी के साथ रामघाट जाते वक्त नाव पर चढ़ रहे थे। इस दौरान लल्लू का पैर गंगा नदी में फिसल गया, जिससे वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता में अफरा-तफरी मच गई। गंगा नदी में गिरने के कारण अजय कुमार लल्लू के कपड़े पूरी तरह भीग गए।

Also Read : किम जोंग की तस्‍वीर नहीं, आग से अपने बच्‍चे की बचाई जान, अब मिलेगी ये सजा

दरअसल प्रियंका गांधी शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं। वो यहां नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए लोगों से मुलाकात कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनका सिविल सोसायटी के कुछ लोगों और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कई छात्रों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

Also Read : सामने आया राजनीतिक पार्टियों का बहीखाता, इस पार्टी की इनकम देख उड़ जाएंगे होश

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी अपने कुछ घंटों के प्रवास के दौरान उस दुधमुंही बच्ची की मां से भी मुलाकात कर सकती हैं जिन्हें बेनियाबाग इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Also Read : बहुत ही कम हिन्दू जानते होगे माथे पर तिलक लगाने के पीछे का ये बड़ा राज, जानें कैसे हुई थी…

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वाराणसी के बेनियाबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दुधमुंही बच्ची के माता-पिता सहित 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। महमूरगंज के शिवाजीनगर निवासी एकता और रवि की सवा साल की बच्ची चंपक कई दिनों तक परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रही। बाद में एकता को रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button