दुर्गा पूजा देखने गई बच्ची का रेप…

अपराध के किस्से सभी के लिए हैरानीभरे हैं. ऐसे में जो मामला सामने आया है उस मामले को गोरखपुर का बताया जा रहा है. इस मामले में बस्ती के नगर थाना इलाके में दुर्गा-पूजा देखने गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में खून से लथपथ बच्ची को घर के पास छोड़कर दुर्गा पंडाल में आरोपी युवक जा बैठा और मासूम को गंभीर हालत में देख पुजारी समझे कि बालिका को कहीं खेलने में चोट लग गई होगी इस कारण से परिवार वालों को बुलाया. वहीं इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और नगर पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया.

वहीं अस्पताल में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. अब इस मामले में यह बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की देर रात उसे टॉफी खिलाने के बहाने गोद में उठाकर आरोपी खेत की तरफ ले गया और उसके साथ गलत काम किया.

इस मामले में बच्ची ने आरोपी का नाम बताया तो पंडाल के पास मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया और भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला. वहीं इस मामले में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में लग गई है.

Back to top button