दुनिया के बेहतरीन पर्यटन क्षेत्रों में शुमार ये शीत मरुस्थल , अमेरिकी पत्रिका ने दिया स्‍थान

साल भर बर्फ की चादर से ढके रहने वाले गगनचुंबी पहाड़, रोमांचक ट्रैकिंग रूट, अनूठी और बेमिसाल परंपराओं के अलावा प्रदूषण मुक्त आबोहवा को आधार मानकर इस अनछुई घाटी को पत्रिका ने अपनी सूची में शामिल किया है। इस सूची में स्थान पाने वाला लाहौल-स्पीति देश का इकलौता पर्यटन स्थल है। करीब 5 साल पहले लोनली प्लेनेट पत्रिका ने लद्दाख को अपने टॉप टेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन में स्थान दिया था।
Back to top button