दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई

धरती पर कई हैरतअंगेज और रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं। इनमें इस्त्राइल और जॉर्डन के बीच स्थित मृत सागर( डेड सी) भी है। डेड सी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कोई भी डूब नहीं सकता।

धरती की सतह का करीब 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका है। इसके कारण धरती को नीला ग्रह भी कहा जाता है। इसका अधिकतर हिस्सा करीब 97 प्रतिशत महासागरों में खारे पानी के रूप में मौजूद है। सिर्फ तीन फीसदी पानी मीठा है और उसमें से भी ज्यादातर ग्लेशियरों में जमा है। बहुत कम पानी का मात्रा नदियों, झीलों और भूजल में पीने योग्य है। आज हम आपको धरती पर सबसे ज्यादा नमकीन माने जाने वाले समुद्र के बारे में बताएंगे।

दुनिया का सबसे खारा समुद्र

दुनिया का सबसे खारा यानी सबसे नमकीन समुद्र मृत सागर को माना जाता है। इसमें 34 फीसदी नमक सांद्रता ज्यादा होने की वजह से ही इसे यह नाम दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, यह सामान्य समुद्री जल से करीब दस गुना ज्यादा नमकीन है। मृत सागर की कोई निकासी नहीं है, जिसके कारण बहता पानी कभी बाहर नहीं निकलता है। इससे हजारों वर्षों से खनिजों का निक्षेपण हो रहा है।

कहां है सबसे खारा समुद्र?

दुनिया का सबसे नमकीन समुद्र मृत सागर पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इस्त्राइल तथा फिलिस्तीन के बीच स्थित है। यह स