दुनिया का एक ऐसा होटल जो रहता है सिर्फ 5 महीने, बाद में बन जाता है नदी

दुनियां में कई ऐसी कलाकृतिया है जिसे देखकर हम हैरान हो जाते हैं, आखिर इसे बनाया कैसे गया है। इसके अलावा हमारे मन में कई सवाल उठते हैं, लेकिन इसका जवाब हमें वहां जाकर मिलता है। हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे होटल के बारे में जो वसंत ऋतु में पिघलकर नदी बन जाता है।
यह स्वीडन का आइस होटल है जहां पर हर साल आइस होटल बनाकर तैयार किया जाता है
यह स्वीडन का आइस होटल है, इस आइस होटल को हर साल बनाकर तैयार किया जाता है और वसंत ऋतु आते ही यह होटल नदी में तब्दील हो जाता है।इस होटल को टॉर्न नदी के मदद बनाया जाता है।
यह सोलर पावर्ड टैक्नोलॉजी से संभव हो पाया है
इस साल स्वीडन के आइस होटल को बनाने के लिए 3 देशों के 14 आर्टिस्टों और डिजाइनर्स बुलाएं गए थें। जिन्होंने आइस होटल के अंदर स्वीन रूम बनाया है। साल 2016 में आइस होटल के कुछ पार्ट को स्थानीय रूप दे दिया गया है। यह सोलर पावर्ड टैक्नोलॉजी से संभव हो पाया है।
यह होटल पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर है
यह होटल पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर है। इस होटल का निर्माण 1992 में किया गया था। इस होटल के अंदर रेस्टोरेंट और कई खूबसूरत चीजे बनाई गई हैं जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया भर से लोग आते हैं।
इस होटल में लिविंग ओशन स्वीट है जिसे इंग्लैंड के डिजाइनर जोनाथन ग्रीन ने बनाया है
इस होटल में लिविंग ओशन स्वीट है जिसे इंग्लैंड के डिजाइनर जोनाथन ग्रीन ने बनाया है। होटल के अंदर बेहद खूबसूरती से फिश और कोरल को सजाया गया है जो दूर से घूमने आएं पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इस होटल को देखने के लिए हर साल दूर-दराज से लाखों टूरिस्ट आते हैं।





