दीपिका-रणवीर ने की सगाई, दो साल बाद करेंगे शादी !

दीपिका-रणवीर ने रचाई चुपके से की सगाई, शादी दो साल बाद! बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज 31 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ सगाई करने की। जी हां जितने हैरान आप इस खबर को सुनकर हुए है उससे ज्यादा हैरानी की बात ये हैं कि ये दोनों स्टार्स शादी के मूड में बिल्कुल भी नहीं। खबर है कि रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ चुपके से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों का अभी शादी करने को कोई मूड नहीं है। 

मुंबई के एक अंग्रेजी टेबलॉइड के अनुसार, पिछले दिनों रणवीर और दीपिका को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं है, लेकिन अब दोनों के बीच एक खास रिश्‍ता जुड़ चुका है। दोनों ने इस साल की शुरुआत में ही परिवारवालों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। पंजाब में इस रस्‍म को ‘रोका’ कहा जाता है। 

खबर के अनुसार इस साल की शुरुआत में ही दोनों के माता-पिता ने एक दूसरे से मुलाकात की और रोका तय कर दिया। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे तो ऐसा कुछ नहीं है। दीपिका इस समय अपने करियर के टॉप पर है और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे आने वाले दो-तीन साल शादी नहीं करना चाहती। 

हाल ही में वे हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग कर भारत लौटी है। उनकी ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। आईफा 2016 में दीपिका को फिल्‍म ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री और रणवीर को फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। 

बता दें आईफा के दौरान सेट्ज पर डांस करते हुए दीपिका का लव साइन वीडियो भी खूब वायरल हुआ। वीडियो में दीपिका रणवीर के गाने पर नाचती नजर आ रही हैं। जिसके अंत में रणवीर को लव साइन विद फ्लांइग किस देती नजर आ रही है।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button