दिल्ली में 6 दिन में गिरी दूसरी इमारत, 1 की मौत, कई लोग दबे

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्वरूप नगर में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई. एक मजदूर की मौत हो गई है. इमारत के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. तीन जख्मी लोगों को निकाल लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
उत्तरी एमसीडी में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी घटना है. बीते 26 सितंबर को भारत नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया. इसमें से 2 महिला और 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक इमारत 20 साल पुरानी थी. दिल्ली पुलिस में नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि इमारत ढहने से घायल हुई 24 साल की सीमा का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. दिल्ली पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र के खिलाफ आईपीसी 304 के तहत केस दर्ज कर लिया, हालांकि आरोपी फरार है. धर्मेंद्र के अलावा साझेदार सचिन और धर्मेंद्र के पिता पर भी केस दर्ज किया गया है.





