दिल्ली की इन 5 सीटों पर पल-पल बदल रहा है आगे-पीछे का समीकरण

दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी वापसी कर रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा चुनाव के रुझानों में आप 58 तो बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में वोटों की गिनती के बीच छह सीटें ऐसी है जिसमें समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। इन छह सीटों में बीजेपी और आप के उम्मीवारों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है और दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 1000 से भी कम है। इसमें सबसे रोचक मुकाबला कालकाजी सीट पर चल रहा है जहां पर आम उम्मीदवार आतिशी सिर्फ छह वोटों से आगे चल रही है। 

इन सीटों पर पल-पल बदल रहा है समीकरण

1- हरि नगर विधानसभा सीट पर आप उम्मीदवार राज कुमारी ढिल्लन आगे चल रही है और बीजेपी के तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा दूसरे पायदान पर हैं। इन दोनों के बीच सिर्फ 822 वोटों का अंतर है। 2015 के चुनाव में आप के जगदीप सिंह ने 26444 वोटों से चुनाव जीता था। 

2- कालकाजी विधानसभा सीट पर आप उम्मीदवार आतिशी आगे चल रही है। बीजेपी के धर्मबीर सिंह छह वोटों से पीछे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के अवतार सिंह ने 19769 वोटों से चुनाव जीता था। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: जीत के साथ ही छा गया 1 साल का छोटा केजरीवाल, जानिए कौन है ‘मफलरमैन’

3- शाहदरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय गोयल आगे चल रहे हैं।  वह आप उम्मीदवार रामनिवास गोयल से 988 वोटों से आगे चल रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास गोयल ने 11731 वोटों से जीत हासिल की थी।

4- शालीमार बाग विधानसभा सीट से बीजेपी की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं। वह आप की बंदना कुमारी से 852 सीट से आगे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में बंदना कुमार ने 10978 वोटों से चुनाव जीता था।

5- त्रिनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। आप की प्रीति तोमर 673 वोटों से पीछे चल रही हैं। 2015 के चुनाव में जितेंद्र सिंह तोमर ने 22311 वोटों से चुनाव जीता था। इस बार आप ने तोमर की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। 

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं। तेईस विधानसभाओं में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए कुल एक करोड 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाता 81 लाख 50 हजार 236 और महिला 66 लाख 80 हजार 277 थी। पुरुष मतदाताओं में से 62.62 और महिलाओं में से 62.55 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 62.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले गये, जो 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के 67.49 प्रतिशत की तुलना में करीब पांच प्रतिशत कम है। हालांकि पिछले वर्ष हुए आम चुनाव की तुलना में करीब दो प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।

मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार नई दिल्ली से किस्मत आजमा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी लगातार तीसरी बार पटपड़गज से चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button