दिन-दहाड़े ऑटो से कॉलेज जा रही लड़कियों को गुंडों ने बाइक दौड़ा कर रोका, और फिर…

हैदराबाद – मामला हैदराबाद का है जहां दिन-दहाड़े कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ ने शहर को दहशत में ला दिया है। दरअसल, मंगलवार शाम हैदराबाद में दो लड़कियां ऑटो रिक्शा से कहीं जा रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने बाइक दौड़ाकर उनके साथ खुलेआम दतमीजी की। 

उत्तर कोरिया में कुछ इस तरह से कैदियों को दी जाती है मौत की ख़तरनाक सजा

ये था पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियां कही किसी काम से ऑटो रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। लेकिन, उन्हें नहीं पता था कि बाहर उनका कौन इंतजार कर रहा है। जैसे ही ये लड़कियां बाहर निकली कम से कम 6 गुंडों ने बाइक से कुछ दुर तक उनका पीछा किया और उसके बाद उन्हें रिक्शे से उतार दिया।

पुलिस के बताया कि इन लोगों ने पहले तो ड्राइवर मारा और लड़कियों को आटो से उतारा। जिसके बाद ये लोग लड़कियों के साथ बतमीजी और गालीगलौज की। इन्हीं दोनों लड़कियों में से एक लड़की ने ये सब अपने फोन में कैद कर लिया। इस घटना का खुलासा कुछ स्थानीय टीवी चैनलों के द्वारा हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये लड़के लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस घटना के सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग कि तरह फैला और धीरे-धीरे हर जगह पहुंच गया। वीडियो में कुछ लड़कियों से बहस करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक लड़का जबरदस्ती ऑटों में घुस जाता है जिसे लड़की ऑटो रिक्शा से बाहर उतरने के लिए कहती दिख रही है। जिसके बाद ये सभी इन लड़कियों को भद्दी-भद्दी गालियां देते दिख रहे हैं।

बड़ी ख़बर: सरकार ने रद्द किये 11.44 लाख PAN नंबर, ऐसे पता करें अपने पैन की वैलिडिटी

हैरानी करने वाली बात है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी जैसी घटनाओं पर कानून का कोई जोर नहीं चल रहा है। देश में महिलाओं को रोज ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से लाख दावों के बावजूद इस तरह कि घटनाओं पर कोई लगाम नहीं लग सका है। इन आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

देखें वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button