दर्दनाक : भीषण सड़क दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत

वारंगल। वारंगल ग्रामीण जिले के दमरे क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। मंडल के पसरगोंडा में एक लॉरी के कार से टकराने पर कार में सवार पांच यात्री की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मेकला राकेश, मेदी चंदू, रोहित, साबिर और पवन के रूप में पुलिस द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सभी लोग वारंगल जिले के पोचम मैदान के निवासी थे। पुलिस ने कहा कि आगे जा रही एक कार को ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना हुई। परकला एसीपी श्रीनिवास घटनास्थल पर पहुंचे और अपने कर्मचारियों के साथ राहत अभियान चलाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
The post दर्दनाक : भीषण सड़क दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button