त्वचा के लिए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीद रहे हैं तो ये 5 बातें जरूर पढ़ें …

नए मौसम के दस्तक देने के साथ ही आपको अपनी त्वचा की खास देखभाल करनी पड़ती है। इसके लिए आप कई तरह की क्रीम और सीरम और फेसपैक लगाते हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए क्रीम और सीरम लगाने के अलावा कुछ ऐसे इंग्रेडीएंट्स (अवयव) भी हैं जो आपकी त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक्सपर्ट के त्वचा से जु़डी ये 5 बातें जो आपको और भी खूबसूरत बनाएंगी।
OMG: 7वीं कक्षा का छात्र ग्रीन टी से खोज रहा है कैंसर का इलाज

1.कोलेजन हमारी कोशिकाओं से निकलने वाले प्रोटीन हैं जो त्वचा को एक साथ जकड़ कर रखने में मददगार होता है। कोलेजन त्वचा में कसाव लाकर जवां लुक देता है। जब हम युवा होते हैं तो हमारी त्वचा मोटी और कोमल होती है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन बनना कम हो जाता है, जिसके चलते झुर्रियां पड़ने लगती है और जो कोलेजन मौजूद होते हैं वह भी सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण नष्ट हो जाते हैं, इसलिए कोलेजन युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा में कसाव और चमक आएगी और झुर्रियां और महीन रेखाएं खत्म हो जाएंगी।
2.एसेटिल हेक्सेपेप्टाइड-8 एक प्रकार से न्यूरोपेप्टाइड होता है, जिसका इस्तेमाल मांसपेशियों को आराम देने के लिए किया जाता है। यह झुर्रियां और महीन रेखाएं भी दूर करता है, इसलिए एसेटिल हेक्सेपेप्टाइड-8 युक्त सौंदर्य उत्पाद का इस्तेमाल करें।
3.शरीर में कोलेजन बनना कम होने से झुर्रियां पड़ने लगती है, जबकि अत्यधिक कोलेजन से त्वचा ढीली होने लगती है। ऐसे में हायलारोनिक युक्त उत्पाद का प्रयोग त्वचा में एसिड कोलोजन के स्तर को उचित मात्रा में बनाए रखता है और त्वचा में नमी बरकरार रखता है। इससे आपकी त्वचा जवां नजर आती है।
4. ग्लाइकोलिक एसिड गन्ने के रस से निकलता है। यह अल्फा हायड्रॉक्सी समूह के सबसे छोटे अणुओं में से एक है। यह त्वचा में गहराई से समाकर प्रभावकारी असर दिखाता है, ग्लाइकोलिक एसिड युक्त उत्पाद के इस्तेमाल से काले धब्बे, मुंहासे, डलनेस, ऑयलीनेस दूर होता है और आपकी त्वचा पहले से ज्यादा जवां और निखरी नजर आती है।
.





