‘तेल खत्म होने वाला है?’, भारतीय कंपनियों के पास बचा है सिर्फ इतने दिनों का फ्यूल

देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी की खबरों के बीच सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। भारतीय कंपनियों के पास फिलहाल करीब 60 दिन का फ्यूल स्टॉक (India Fuel Stock 60 Days) मौजूद है और किसी तरह की किल्लत नहीं (Petrol Diesel Shortage Rumours) है। सरकार ने साफ कहा है कि,

पेट्रोल, डीजल या LPG की कमी की जो खबरें फैल (Fake News Fuel Shortage) रही हैं, वो ‘जानबूझकर फैलाई गई गलत जानकारी’ है, ताकि लोगों में डर पैदा हो और पैनिक बाइंग हो।

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस (Ministry of Petroleum and Natural Gas) के मुताबिक, देशभर के सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी फ्यूल की राशनिंग नहीं (No Shortage Petrol Diesel LPG) हो रही है।

भारत के पास 74 दिन तक की स्टोरेज कैपेसिटी
मंत्रालय ने बताया कि भारत के पास कुल 74 दिन तक की स्टोरेज कैपेसिटी है, जिसमें कच्चा तेल, तैयार पेट्रोल-डीजल और रणनीतिक भंडार शामिल हैं। फिलहाल करीब 60 दिन का वास्तविक स्टॉक उपलब्ध है, जो मौजूदा हालात में पूरी तरह सुरक्षित माना जा रहा है।

दुनिया का चौथा बड़ा रिफाइनर है भारत
सरकार के अनुसार, देश की सभी रिफाइनरियां 100% से ज्यादा क्षमता पर काम कर रही हैं, यानी उत्पादन में कोई कमी नहीं है। भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पांचवां सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पाद निर्यातक है, जो 150 से ज्यादा देशों को सप्लाई करता है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की चेतावनी
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंताओं के बावजूद भारत ने अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की सप्लाई पहले ही सुनिश्चित कर ली है। यानी आने वाले महीनों में सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। LPG को लेकर भी सरकार ने स्थिति साफ की है।

घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया है और आयात की जरूरत कम हुई है। साथ ही, कई देशों से अतिरिक्त LPG कार्गो भी सुरक्षित किए गए हैं, जिससे सप्लाई लगातार बनी रहेगी।

सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी दावों पर ध्यान न दें। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। सरकार का संदेश साफ है कि फ्यूल की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते घबराकर ज्यादा खरीदारी करना ही असली समस्या बन सकती है।

Back to top button