तेज रफ्तार कार अचानक पलट गई और इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत

जिले के डुंडासिवनी थाना अंतर्गत मंडला रोड पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। मिलिंग कारोबार से जुड़े तीनों व्यापारी सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे भोमा से सिवनी आ रहे थे। इसी दरम्यान कार अनियंत्रित हो गई।
मृतकों में मुंडरई निवासी पूर्व सरपंच व राइस मिल संचालक भगवान दास हनुमत व साडू का बेटा सचिन निवासी दुल्हापुर गंगेरूआ की मौके पर मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार भोमा के राजू साहू गम्भीर है, जिन्हें शहर के शिफा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जो खतरे के बाहर बताए गए है।
.jpg)





