तात्रिंक ने 6 साल के मासूम की चढ़ाई बलि!, हाथ काट कर दूर फेंका

ये भी पढ़े: आज फाइनल होगा अयोध्या में राम मंदिर या मस्जिद! सुप्रीम कोर्ट करेगा ऐतिहासिक फैसला
फफूंद क्षेत्र के गांव पुर्वा आशा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल बाथम की बड़ी बेटी ज्योति (22) को मिर्गी की शिकायत है। किसी के कहने पर उसने इलाज के साथ झाड़ फूंक भी शुरू किया। मंगलवार को ज्योति की झाड़ फूंक के लिए उसने कन्नौज के तिर्वा निवासी तांत्रिक प्रेमचंद्र को बुलाया। वह दिनभर प्रमोद के घर रहा और तंत्र मंत्र कर ज्योति की मिर्गी ठीक करने का दावा किया।
सुबह विमल का शव पाता क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। विमल के गले पर चाकू से रेतने के निशान मिले हैं। यहीं नहीं उसका दाहिना हाथ कटा मिला, जो शव से कुछ दूर पर फेका गया था। इसे ग्रामीण बलि की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी भास्कर वर्मा व थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विमल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तांत्रिक की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह साफ होगी।





