डेविस कप: सोमदेव और युकी पर दारोमदार

7Somdev-Yuki-11-300x217नई दिल्ली। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में जगह पा सकेगा या नहीं, इसका फैसला चेक गणराज्य के खिलाफ जारी वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ के अंतिम दिन रविवार को सोमदेव देवबर्मन और युकी भाम्बरी के खेल पर निर्भर करेगा।

युकी शुक्रवार को अपना पहला एकल मैच हार गए थे लेकिन सोमदेव ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को बराबरी दिलाई थी। शनिवार को उम्मीद थी कि लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना युगल मुकाबला जीत, भारत को बढ़त दिल देंगे लेकिन दोनों ने निराश किया।

अब उलट एकल मुकाबलों की बारी है। विश्व के 125वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युकी 40वीं वरीयता प्राप्त जिरी वेसेले से भिड़ेंगे। युकी को पहले एकल मैच में 85वें वरीयता प्राप्त लुकास रोसोल ने हराया था। सोमदेव ने वेलेसे को हराया था और अब वह रोसोल की चुनौती का सामना करेंगे।

इस तीन दिवसीय मुकाबले को जीतने वाली टीम को 2016 में वर्ल्ड ग्रुप में खेलने का मौका मिलेगा जबकि हारने वाली टीम को अपने क्षेत्र के ग्रुप-1 में लौटना होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button