डेक्कन फेस्टिवल में आकर लें खानपान से लेकर शॉपिंग तक का मजा़…

डेक्कन फेस्टिवल आंध्र प्रदेश के सबसे खास फेस्टिवल्स में से एक है। 5 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल को आंध्र प्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिवल में शामिल होकर आप आर्ट, क्रॉफ्ट, म्यूज़िक, डांस और हैदराबाद के नवाबी ज़ायके का भी मज़ा ले सकते हैं।

कब

इस साल ये फेस्टिवल 25 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 1 मार्च तक चलेगा।

कहां हो रहा है आयोजित

कुतुब शाही टॉम्ब, हैदराबाद

क्यों मनाया जाता है

हर साल इस फेस्टिवल को इतने बड़े स्तर पर मनाने का मकसद हैदराबाद के रीति-रिवाज़ों को जीवित रखने के साथ ही उनका प्रचार-प्रसार भी करना है। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले सैलानी यहां की मशहूर बिरयानी और भी कई दूसरी तरह के खानपान का आनंद ले सकते हैं। हैदराबादी निज़ामी ठाठ-बाट से लेकर शहर में अब तक हुए बदलावों को भी इस फेस्टिवल में शामिल होकर देखा जा सकता है।

डेक्कन फेस्टिवल सेलिब्रेशन

पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन हर साल फरवरी माह से में होता है और मार्च तक चलता है। फेस्टिवल की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं गज़ल, मुशायरे और कव्वाली। जिसमें मशहूर कलाकारों को देखने का मौका मिलता है। इसके अलावा हैदराबाद के मशहूर मोतियों से बनी जूलरीज़ के भी नायाब कलेक्शन फेस्टिवल में आकर देख सकते हैं।

डेक्कन फेस्टिवल में अलग-अलग देशों के कारीगर अपनी कला का नमून पेश करने आते हैं। फन, एंटरटेनमेंट और तमाम तरह के पकवानों को चखना हो तो हैदराबाद आने की प्लानिंग करें।

कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग

ज्यादातर शहरों से हैदराबाद के लिए फ्लाइट की सुविधा अवेलेबल है। बेगमपेट एयरपोर्ट यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट है।

रेल मार्ग

बेगमपेट, हैदराबाद और सिकंदराबाद तीन रेलवे स्टेशन हैं।

सड़क मार्ग

हैदराबाद के ज्यादातर शहरों से यहां तक के लिए बसों की सुविधा अवेलेबल है।

Back to top button