डंकी से लेकर शिकारा तक इन फिल्मों में दिखाया गया शरणार्थियों का दर्द

बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जो शरणार्थियों के दर्द को दिखाती हैं। ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ के मौके पर हम इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
हर साल 20 जून को पूरी दुनिया में ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें जंग, संघर्ष या उत्पीड़न की वजह से अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। बॉलीवुड की कई फिल्मों में शरणार्थियों के दर्द को दिखाया गया है। आइए जानते हैं।
डंकी
साल 2023 में रिलीज हुई ‘डंकी’ फिल्म में शरणार्थियों के दर्द को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अगर कोई अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए अवैध तरीके से विदेश जाता है, तो उसे किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी हैं।
शिकारा
शिकारा फिल्म में शरणार्थियों के दर्द को दिखाया गया है। इस फिल्म में 1990 के कश्मीरी पंडितों के पलायन को दिखाया गया है। कश्मीर से विस्थापित होकर इन लोगों ने क्या दर्द झेले, इसकी कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बन गए थे। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी।
बजरंगी भाईजान
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो इलाज के लिए पाकिस्तान से भारत आती है और यहीं छूट जाती है। उसे दोबारा पाकिस्तान भेजने के लिए लोगों को काफी दिक्कत होती है। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर ने अहम किरदार निभाया है।
काफिला
बॉलीवुड की फिल्म ‘काफिला’ (2007) में उन भारतीयों की कहानी दिखाई गई है जो जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए विदेश का सफर करते हैं। फिल्म में उनके खतरनाक सफर के बारे में दिखाया गया है। विदेश जाते हुए उन्हें कई कठिनाइयों और खतरों का सामना करना पड़ता है। अमितोज मान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने अहम किरदार निभाया है।
रिफ्यूजी
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो शरणार्थियों को भारत-पाकिस्तान की सीमा पार करने में मदद करता है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान के दर्द को दिखाया गया है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, करीना कपूर और जैकी श्रॉफ ने अहम किरदार निभाया है।