ट्रम्प ने लिया कमला हैरिस को आड़े हाथ

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफ़िंग में एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोई बाइडन और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई भारतीय अमेरिकी कमला हैरिस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चंद महीनों पहले कमला हैरिस की सार्वजनिक निंदा करने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोई बाइडन ने उसे कैसे चुन लिया।
ट्रम्प ने कहा कि यह वही जोई बाइडन है, जिसने कमला हैरिस को नस्लीय और घृणास्पद कहा और आज उसी महिला की सराहना करने में लगे हैं, यह हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि यह कहना तर्कसंगत नहीं होगा कि कमला हैरिस एक बड़े राज्य कैलिफ़ोर्निया की अटार्नी जनरल रही हैं और वह पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में कोई सुधार कर पाएँगी।





