67 साल के प्रिंसिपल ने सात साल की बच्ची का किया शोषण

झारखंड के एक स्कूल में हुई शर्मनाक घटना सामने आई है, वहां के एक स्कूल के प्रिंसिपल पर एक छात्रा का शोषण करने का आरोप लगा है। यह आरोप जिस स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है उसका नाम तिलैया पब्लिक स्कूल है, यह स्कूल कोडेरमा में है।
67 साल के प्रिंसिपल ने सात साल की बच्ची का किया शोषण  जिस प्रिंसिपल पर यह आरोप लगा है उसकी उम्र 67 साल है, वहीं लड़की की उम्र सात साल बताई गई है। पुलिस ने अब शिकायत दर्ज कर ली है और फिलहाल जांच जारी है। बता दें कि पिछले दिनों स्कूलों से जुड़े कुछ और भी ऐसे मामले सामने आए थे। अरुणाचल प्रदेश के एक स्कूल में 88 छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए गए थे। टीचरों पर आरोप था कि उन्होंने ऐसा उन लड़कियों को सजा देने के लिए किया था।

इससे पहले तमिलनाडु का भी एक मामला सामने आया था, वहां की प्रिंसिपल ने स्कूल की लड़कियों से जबरन टॉयलेट साफ करवाया था।

Back to top button