जौनपुर : दो शराब तस्करों की 1.35 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

जौनपुर । जिले में माफियाओं व शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये इनकी अवैध संपत्ति की कुर्की का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम में केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के दो शराब तस्करों संतोष यादव और चन्दन यादव द्वारा अपराध से अर्जित 1 करोड़ 35 लाख रुपये की संपत्ति जिलाधिकरी के आदेश पर धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत गांव में मुनादी करते कुर्क कर जब्त की गई।
ये भी पढ़ें- हैंडपंप से पानी के साथ निकल रहा सांप, गांव में दहशत का माहौल
पुलिस अधीक्षक ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण के लिए की जा रही कार्यवाही के क्रम में संतोष यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी पतौरा थाना केराकत व चन्दन यादव पुत्र प्यारेलाल यादव निवासी पतौरा थाना केराकत के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी। जिलाधिकारी के 27 जुलाई के आदेश के क्रम में इनके द्वारा अवैध रुप से अर्जित धनराशि से एक-एक मकान का निर्माण कराया गया है।जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये को केराकत पुलिस, क्षेत्राधिकारी केराकत व प्रशासक द्वारा कुर्क गांव में मुनादी कराते हुए मंगलवार को जब्त किया गया।
ये भी पढ़ें- रूस के तीन दिवसीय के दौरे पर रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इस संबंध में जिलाधिकारी डीके सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही अपरधियों के विरुद्ध की जाती रहेगी।
The post जौनपुर : दो शराब तस्करों की 1.35 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





