जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, फिर जानें क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जहां फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव में खेल-खेल में एक साल का बच्चा जिंदा सांप निगल गया। जिसके बाद उसकी मां ने सांप की पूंछ जब मुंह के बाहर लटकी देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत भागकर सांप की पूंछ पकड़कर उसे बच्चे के मुंह से बाहर खींचा। सांप को बाहर निकालने के बाद घबराए परिवार वाले तुरंत बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
सांप को निगल गया बच्चा
फतेहगंज पश्चिमी के गांव भोलापुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनका एक वर्षीय बेटा देवेन्द्र शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था। उसकी मां सोमवती घर के कामों में व्यस्त थी। धर्मपाल खुद अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान खेल रहे बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया। देवेन्द्र ने नादानी में उसे उठा लिया और खेलने लगा। इसके बाद उसने सांप के बच्चे को मुंह में रख कर निगलना शुरू कर दिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा।
ये भी पढ़े- वाराणसी: विश्वनाथ मंदिर के नवागत मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संभाला कार्यभार
दम घुटने से सांप मरा
देवेन्द्र के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी। उसका फन भी निकलना शुरू हो गया था। बच्चे ने उसे मुंह में रखकर चबाने की कोशिश की थी। बच्चे के मुंह में दम घुटने से सांप की मौत हो गई। घर पहुंचने के बाद देवेन्द्र के परिवार वालों ने सांप के बच्चे जंगल में ले जाकर दफन कर दिया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यदि सांप को बाहर नहीं निकाला जाता तो शायद बच्चे का भी दम घुट सकता था और उसकी भी जान जा सकती थी।
The post जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, फिर जानें क्या हुआ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





