जावेद अख्तर ने पाकिस्तान जाकर उनके देश में आंतकवादियों को मिल रही शह पर जमकर साधा निशाना
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2023/02/फ्घ्ग्फ-1-780x470.webp)
फैज फेस्टिवल में लाहौर पहुंचकर भारतीय गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों पर आईना दिखाया। जावेद अख्तर ने उनके ही बीच बैठकर आंतकवाद को शह देने पर ताना कसा साथ ही शायराना अंदाज में मुंबई में हुए हमले पर अपने दिल का गुबार भी निकाला। जावेद अख्तर ने कहा कि हिंदुस्तानियों के दिलों में इस बात पर शिकायत हो तो पाकिस्तान को बुरा नहीं मानना चाहिए। हमला करने वाले पाकिस्तान में ही इधर-उधर घूम रहे हैं। जावेद अख्तर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और देशभर में तारीफ हो रही है।
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2023/02/फ्घ्ग्फ.webp)
फिजा गरम है, कम होनी चाहिए
जावेद अख्तर बोले, यहां मैं तकल्लुफ से काम नहीं लूंगा। हमने तो नुसरत फतेह अली खान के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं। आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। तो हकीकत ये है कि अब हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें। इससे बात नहीं होगी। अहम बात ये है कि इन दिनों जो ये फिजा गरम है, वो कम होनी चाहिए।’
देखा है कैसे हुआ हमला
हम तो बम्बई के लोग हैं। हमने तो देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ। वे लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे। न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। लाहौर 17 से 19 फरवरी तीन दिवसीय फैज फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। भारत से गीतकार जावेद अख्तर भी वहां पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुशायरे में हिस्सा लिया और अपनी नई बुक भी लॉन्च की।