जामा मस्जिद पर विवादित बयान देने के बाद साक्षी महाराज को मिली जान से मारने की धमकी…

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सांसद को नई दिल्ली में प्रवास के दौरान जान से मारने की फिर धमकी मिली। उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। इसके बाद सांसद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, यूपी के सीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच और जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। जामा मस्जिद पर विवादित बयान देने के बाद साक्षी महाराज को मिली जान से मारने की धमकी...

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव सांसद हरि साक्षी महाराज ने बताया कि सोमवार को वह नई दिल्ली में थे। दोपहर 12:35 बजे उनके मोबाइल नंबर 9868181999 पर 09579862096 नंबर से किसी मोहम्मद अंसार अकोला ने महाराष्ट्र से फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। फिर शाम 6:49 बजे मोबाइल नंबर 9412569999 पर एक बार फिर +61762745 नंबर से कॉल आई।
Back to top button