जानिए उस अफसर के बारे में, जिसके एंट्री से बॉलीवुड में मच गई है खलबली!
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई लगी है। लेकिन इसी कड़ी में नशे और ड्रग्स का बड़ा एंगल भी सामने आया है। जिसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम कर रही है। इसी मामले का खुलासा करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद तेज तर्रार आईपीएस अफसर समीर वानखेड़े को एनसीबी में भेजा है। इस अफसर के जांच में आने से बॉलीवुड के कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज‘ की बनेगी सीक्वल, मेकर्स ने की घोषणा
कौन हैं समीर वानखेड़े?
महाराष्ट्र के रहने वाले समीर वानखेड़े 2004 के आईपीएस अधिकारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिप्टी कस्टम कमिश्नर के तौर पर हुई थी। उनकी काबलियत की वजह से ही उन्हें बाद में आंध्र प्रदेश और फिर दिल्ली भी भेजा गया। माना जाता है कि वह नशे और ड्रग्स से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ है। समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ही पिछले दो सालों के अंदर करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया। हाल ही में समीर वानखेड़े को डीआरआई से NCB में ट्रांसफर किया गया है।
बॉलीवुड में मचा हड़कंप
NCB की जांच में IPS समीर वानखेड़े की एंट्री ने बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया है। बॉलीवुड के वो तमाम लोग जो ड्रग्स लेते हैं या ड्रग्स खरीदते और बेचते हैं, वो फिलहाल डरे हुए हैं। दरअसल, डीआरआई में तैनात समीर वानखेड़े को पिछले हफ्ते ही NCB में भेजा गया है। अब समीर मुंबई में मौजूद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की उस टीम का हिस्सा हैं, जो सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। हालांकि जांच का दायरा रिया चक्रवर्ती से होते हुए बालीवुड तक जा पहुंचा है, तो ये तय है कि लगे हाथ एनसीबी बॉलीवुड में भी ड्रग्स की सफाई का काम करेगी।
ये भी पढ़ें- यूपी में एक IAS और 8 PCS के हुए तबादले, विशाल सिंह अयोध्या के बने नगर आयुक्त
ड्रग्स केस में बड़ी मछलियां अभी शिकंजे से बाहर
एनसीबी अभी तक छोटे मोटे कुछ ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन बड़ी मछलियां अभी शिकंजे से बाहर है। एनसीबी की कोशिश है कि वो इन छोटी मछलियों के ज़रिए बड़ी मछलियों तक पहुंच सके। इनमें कई बड़े नाम हैं।
ड्रग्स रैकेट में आया था ममता कुलकर्णी का नाम
बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी तक से जुड़ चुका है। अप्रैल 2016 में ठाणे पुलिस ने दो हज़ार करोड़ रुपये से भी ज़्यादा के इफ्रेडीन ड्रग तस्करी के बड़े रैकेट का भंडा फोड़ किया था। सोलापुर की एक कंपनी में छापा मार कर तब करीब 23 टन इफ्रेडीन पाउडर जब्त किया गया था। इस मामले में तब तक एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के खिलाफ ठाणे पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं ठाणे की अदालत ने दोनों के खिलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी मामले में वॉरंट भी जारी किया हुआ है। हालांकि ममता कुलकर्णी खुद पर लगे इल्ज़ामों से इनकार करती रही हैं।
The post जानिए उस अफसर के बारे में, जिसके एंट्री से बॉलीवुड में मच गई है खलबली! appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





