जाना चाहते है कोई ऐसी जगह जहां ना हों गर्मी का एहसास , तो आज ही बुक करिये टिकट इन जगहों की

गर्मियों में ज्यादातर लोग घर पर आराम से एसी या कूलर में ही रहना पसंद करते हैं। रही बात घूमने की तो समय होने के बावजूद धूप के प्रकोप से बचने के लिए लोग कभी-कभी प्लान कैंसिल कर देते हैं। हालांकि, अब आपको प्लान कैंसिल करने की आवश्यकता नहीं है। टिकट बुक कर लें क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी जगह बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों का एहसास नहीं होने देंगी।

हॉर्सले हिल आंध्र प्रदेश की जन्नत मानी जाती है। प्रकृति यहां मेहरबान है। यहां आपको मोंगे, गुलमोहर, नीली गुलमोहर और यूकेलिप्टस के पेड़ देखने को मिलेंगे। अपने परिवार के साथ आप यहां प्राकृति का आनंद उठा सकते हैं।

दक्षिण भारत के खूबसूरत राज्य तमिलनाडु में बसा ऊंटी देश का सबसे चर्चित पहाड़ी इलाका है। यहां की मनमोहक खूबसूरती आपको वहां ठहरने पर मजबूर कर देगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है ऊंटी।

कोडइकनाल तमिलनाडू में है और यहां आपको अलग-अलग तरह के पेड़ देखने को मिलेंगे। यहां पर बोटिंग काफी मशहूर है। अगर आप साउथ में रहते हैं तो ये आपके घुमने के लिए ये बेहतरीन जगह है।

भारत के उत्तराखंड में स्थित औली सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां पर आप हरियाली का आनंद लेने के साथ-साथ कई तरह के एडवेंचर्स जैसे स्कीइंग, ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं तो ये काफी अच्छा स्पॉट है।

अगर बाइकिंग के शौकीन हैं तो आपकी ट्रैवेलिंग लिस्ट में लद्दाख पहले नंबर पर होना चाहिए। मनाली से लद्दाख जाना कई ट्रेवल प्रेमियों का सपना होता है। यहां पर बहुत सी झीले और नुब्रा घाटी है जो लद्दाख की शान मानी जाती हैं। प्राकृति का असली मजा लेना है तो लद्दाख आपके लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन है।





