जरदारी ने शरीफ को लेकर दिया बयान, इस्तीफा देकर शेर की तरह करों भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मांग की कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का एक शेर की तरह सामना करना चाहिए. जरदारी ने सांघर के खिप्रो में एक जनसभा से कहा, शासकों को संयुक्त जांच दल से दिक्कत है लेकिन यदि आपको कोई समस्या है तो आप (नवाज शरीफ) प्रधानमंत्री बदलकर नया प्रधानमंत्री ला सकते हैं क्योंकि पीएमएलएन के पास बहुमत है.
उल्लेखनीय है कि शरीफ एवं उनका परिवार पनामा पेपर्स में हुए खुलासे के मद्देनजर विदेश में संपत्तियों की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल के समक्ष पेश हुआ है.
ये भी पढ़े: अमेरिका से आई सबसे बुरी खबर, नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर परमाणु हमले की आशंका!
जरदारी ने नवाज शरीफ से कहा, ‘मैं कहता हूं कि मियां साहिब शेर की तरह बनिए क्योंकि उन्होंने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए शेर का चिन्ह चुना है.’ जरदारी का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले शरीफ की बेटी मरियम शरीफ जेआईटी के सामने पहली बार पेश हुई थीं.





