जम्मू लाए गए शहीद जवानों के शव, मातम का माहौल

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए दो जवानों के शव आज जम्मू लाए गए. यहां से इनके शवों को उनके गृहनगर परिवार के पास भेज दिया जाएगा. कल कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की गोलीबारी और राकेट हमले में दो जवानों प्रेम सागर और परमजीत सिंह शहीद हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम यानि बैट ने दोनों जवानों के सिर काट लिए थे.
वहीं, बीएसएफ के हेड कांस्टेबल शहीद प्रेम सागर उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं. उनके घर भी मातम छाया हुआ है. उनकी बेटी ने सरकार से एक के बदले 50 सिर लाने की मांग की है.
अभी अभी: इंडियन आर्मी ने 7 पाक सैनिक मारे, 2 चौकियां की तबाह, अब सर्जिकल स्ट्राइक-2 की मांग
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तान ने भारतीय सेना के शहीद जवानों का शवों को क्षत-विक्षत किया हो. करगिल युद्ध से लेकर अब तक कई बार शहीद भारतीय सैनिकों के साथ पाकिस्तान फौज ने इसी तरह की हैवानियत की है. कभी माछिल सेक्टर में बर्बरता तो कभी हेमराज का सिर काट लेना, पाकिस्तान ने भारत की हर चेतावनी को नजरअंदाज कर हैवानियत दिखाई है.






