जम्मू कश्मीर में कैंसर रोकथाम की नई पहल, लड़कियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कटड़ा: सरकार द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत कटड़ा स्थित सीएचसी में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। मंगलवार को सीएचसी कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने एचपीवी वैक्सीन अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिले।

इस अवसर पर बीएमओ कटड़ा डॉ. रशपाल बलोतरा, सरदारी लाल दुबे, मनोज सदोत्रा, रंजीत सिंह सहित अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर वैक्सीन लगवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।

Back to top button