छोटे से कुत्ते ने किया बड़ा हंगाम जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

एक छोटे से कुत्ते ने अमेरिका में इतना बड़ा हंगाम कर दिया जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा कुत्ता SUV गाड़ी को रिवर्स कर फोर लेन रोड पार कर गया. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

दरअसल ये वीडियो यूएसए के लुईसियाना इलाके का है. स्लिडेल पुलिस विभाग की एक पोस्ट के अनुसार, चिहुआहुआ SUV के अंदर था जबकि उसका मालिक एक पेट्रोल पंप पर गैस पंप कर रहा था. पुलिस का कहना है कि कुत्ते ने किसी तरह से कार को रिवर्स कर दिया और सड़क के पार चला गया.स्लिडेल पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कुत्ते की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 5 पाउंड के चिहुआहुआ ने किसी तरह गाड़ी को रिवर्स में खड़ा किया.
एसयूवी, पीछे की ओर लुढ़कती हुई, 4 लेन की सड़क को पार करके गैस स्टेशन पर आकर रुक गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में कार को पेट्रोल पंप से दूर दिखाया गया है और सड़क पार करते समय एक दूसरी कार बिल्कुल उसके पास से गुजरती है.इस वीडियो में कुत्ते के मालिक को अपनी कार के पीछे भागते हुए देखा जा सकता है. कार के पास पहुंचकर वह दरवाजा खोलने की कोशिश करता है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोगों के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं. किसी व्यक्ति ने लिखा है- चिहुआहुआ का बेहतरीन ड्राइविंग स्किल.





