छुट्टियों में ले भारत की ये मशहूर झीलें घूमने का मजा, दूर होगा काम का तनाव

यदि आप घूमने और प्रकृति को पसंद करने वालों में से हैं, तो अगली हॉलीडे आप झीलों की सैर करने जरूर जाएं। अपने देश में ही ऐसी बहुत सुंदर और प्रकृति से भरपूर झील हैं, जहां जाकर आपको सुकून के साथ खुशी भी मिलेगी। यहां के अद्भुत नजारे दुनिया में शायद ही कहीं और देखने को मिलते हो। यहां हम आपको भारत की ही कुछ ऐसी मशहूर झीलों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाकर आप सारा तनाव भूल जाएंगे। तो आइये जानते हैं ऐसी झीलों के बारे में।

most beautiful lakes in india,lakes in india,famous lakes in india,wular lake,lake pichola,dal lake,lonar lake,loktak lake

# वुलर झील 

इसे भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कहा जाता है। इस सुन्दर और सुरम्य झील का आकार मौसम के मुताबिक विस्तृत और सिकुड़ता रहता है। इसका आकार 30 और 260 वर्ग किलोमीटर के बीच बदलता रहता है।

most beautiful lakes in india,lakes in india,famous lakes in india,wular lake,lake pichola,dal lake,lonar lake,loktak lake

# पिछोला झील 

झीलों का शहर कहे जाने वाले उदयपुर में ये बहुत बड़ी झील है। उदयपुर के पिछोला गांव के नाम पर इस झील का नाम रखा गया। इस झील को गांव में सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के लिए बनवाया गया था। झील के बीचों-बीच बने सुंदर महल झील की संदुरता को और बढ़ा देते हैं। रात के समय महलों की छवि झील के पानी में और भी सुंदर दिखाई देती है। यह उदयपुर की सबसे पुरानी झील है। यहां स्पीड बोटिंग जरूर करना चाहिए।

most beautiful lakes in india,lakes in india,famous lakes in india,wular lake,lake pichola,dal lake,lonar lake,loktak lake

# डल झील 

यूं ही जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग नहीं कहा जाता। यहां की खूबसूरत वादियां ही टूरिस्ट को यहां आने के लिए प्रेरित करती हैं। 18 किमी में फैली और तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी डल झील जम्मू-कश्मीर की शान है। यदि पार्टनर के साथ घुमने का प्लान बना रहे हें तो ये जगह काफी सुकून देने वाली है। शाम को लोग यहां झील के किनारे बैठना लोग पसंद करते हैं। साथ ही टूरिस्ट के लिए शिकारा में बैठकर कश्मीरी कॉस्ट्यूम में फोटो खिंचवाना यहां काफी पॉपुलर है।

most beautiful lakes in india,lakes in india,famous lakes in india,wular lake,lake pichola,dal lake,lonar lake,loktak lake

# लोनार सरोवर 

लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा ज़िले में स्थित एक खारे पानी की झील है। कहा जाता है कि इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था।

most beautiful lakes in india,lakes in india,famous lakes in india,wular lake,lake pichola,dal lake,lonar lake,loktak lake

लोकतल झील 

मणिपुर में स्थित इस झील को मणिपुर की जान कहा जाता है। एक छोर से दूसरा छोर आसानी से दिखाई नहीं देता। इसे दुनिया की फ्लोटिंग झील कहा जाता है। झील के ऊपर हरे रंग के मखमली टुकड़े तैरते हुए आपको दिखाई देंगे। असल में मिट्टी, पेड़-पौधों से मिलकर बने इस भूखंडों को फुमदी के नाम से जाना जाता है। झील का ऐसा सुंदर नजारा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

Back to top button