छठ पर्व पर खूब बढ़ेगी हाथों की रौनक, जब घाट पर लगाकर जाएंगी 5 मेहंदी डिजाइन

छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस त्योहार में मेहंदी का विशेष महत्व है। इस मौके पर हाथों को सजाने के लिए 5 आसान मेहंदी डिजाइन यहां दी गई हैं। पारंपरिक डिजाइन में फूल, मोर और कैरी बनाई जा सकती हैं, जबकि छठ पूजा थीम मेहंदी में घाट पर पूजा करती महिला की तस्वीर बनाई जा सकती है। कम समय में बनने वाली बेलों की डिजाइन भी लोकप्रिय है।

छठ का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस दौरान कई तरह के रीति-रिवाजों को निभाया जाता है। त्योहार चाहे कोई भी हो, मेहंदी के बिना अधूरा भी रहता है।

हिंदू धर्म में किसी भी व्रत-त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में छठ के दौरान भी हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप भी इस मौके पर मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो इन 5 आसान सी मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं।

डिजाइन- 1

छठ के मौके पर अगर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी। यह मेहंदी की ट्रेडिशनल डिजाइन है, जिसमें हाथों पर फूल, मोर और कैरी बनाई जाती है, जो हाथों को पूरा भर देते हैं और आपको बिल्कुल फेस्टिव वाइव्स देते हैं।

डिजाइन- 2

छठ के लिए यह डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट होगी है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस हाथों पर छठ घाट पर पूजा करती महिला की तस्वीर बना सकती हैं। यह डिजाइन छठ की परंपरा को दर्शाती है और दिखने में बेहद खूबसूरत भी लगती है।

डिजाइन- 3

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप झटपट बनने वाली कोई डिजाइन तलाश रही हैं, तो इस डिजाइन को लगा सकती हैं। फूल-पत्ती और बेलों से बनी यह सिंपल डिजाइन लगाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत है। साथ ही यह ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।

डिजाइन- 4

अगर आप सिंपल और मिनिमल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। यह डिजाइन लास्ट मिनट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हाथों पर बेलों से बनी जाली लगाने में आसान है और इससे हाथ भी पूरी तरह से भरा हुआ लगता है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

डिजाइन- 5

छठ के लिए आप इस मेहंदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं। हाथों के बीचों-बीच फूल और उंगलियों पर पत्ती से बनी डिजाइन देखने में काफी सुंदर और लगाने में काफी आसान होती है। यह डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है और कई लोगों की पसंद बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button