बिहार में चूहें पी गए 9 लाख लीटर शराब, मचा हडकंप

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से इंसनों को शराब नसीब नहीं हो रही है लेकिन राज्य के चूहे नशेड़ी हुए जा रहे हैं। यहां के चूहों ने एक या दो बॉटल नहीं बल्कि पूरी 9 लाख लीटर शराब गटक ली और इसका खुलासा अब हुआ है। दरअसल शराबबंदी के दौरान पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब मालखानों से गायब हो गई है और थानों ने पुलिस मुख्यालय को जो जानकारी दी है उसके अनुसार मालखाने तक जाने में ज्यादातर बोतले टूट गईं और इनसे बिखरी शराब को चूहें पी गए।
जब यह कहानी पटना के एसएसपी मनु महाराज को सुनाई गई तो वो आश्चर्यचकित रह गए लेकिन फिर उन्हें इस पर गुस्सा भी आया। साथ ही उन्होंने इसे लेकर आदेश दिया कि पुलिसवाले शराब को चूहों से बचाने के लिए कदम उठाए।
पुलिस मुख्यालय के सूत्र बताते हैं कि गत मार्च में मुख्यालय ने राज्य के सभी 40 पुलिस जिलों के एसपी से थानों के मालखानों में रखी गई शराब की बोतलों के संबंध में अद्यतन जानकारी मांगी थी। हालांकि, इस संबंध में कई जिलों ने अबतक मुख्यालय को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। लेकिन, जिन जिलों से यह जानकारी प्राप्त भी हुई तो उसमें बताया गया कि शराब की अधिकतर बोतलें तो मालखानों तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो गईं। जो बोतलें मालखानों तक सुरक्षित पहुंची भी तो उनमें रखी शराब मालखानों के चूहों ने गटक लिया।
यह भी पढ़े: तीन तलाक का दर्द झेल रही मुस्लिम महिलाओं को सरकार ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, खुशी से झुमा मुस्लिम समाज
जिलों से इस तरह की जानकारी मिलने के बाद अब राज्य पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 1053 थानों के मालखानों की ऑडिट कराने के फैसला लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शक है कि कहीं थानों के मालखाने में रखी शराब पुलिस वाले तो नहीं गटक रहे।
पिछले 13 महीनों के दौरान पुलिस ने राज्य भर से 9.15 लाख लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की है। इनमें तीन लाख, 10 हजार, 492 लीटर देसी तथा पांच लाख, 67 हजार, 857 लीटर विदेशी शराब शामिल है। जबकि, उत्पाद विभाग ने इस अवधि में 56 हजार, 229 लीटर देसी तथा एक लाख, 15 हजार, 100 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब जिलों में बने विभाग के गोदामों में सुरक्षित हैं।





