चुनाव के लिए कांग्रेस करेगी ‘जन जागरण अभियान’ शुरू करने की योजना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने संसदीय चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने संसदीय चुनावों की तैयारियों की रणनीति के तहत शनिवार को जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्षों की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर संगठन के कार्यों के बारे में चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसफ और राजेश लिलौथिया भी उपस्थित थे।   चुनाव के लिए कांग्रेस करेगी 'जन जागरण अभियान' शुरू करने की योजना
  
बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी अपने-अपने जिलों में सम्मेलन आयोजित करेंगी। इसे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित संबोधित करेंगी।  

दीक्षित ने कहा कि  चुनावों में प्रतिद्वंद्वियों को हराने के लिए जिला और ब्लाक अध्यक्षों को मजबूती के साथ काम करना होगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह भी प्रत्येक जिले में जन जागरण अभियान चलाएंगी। इसमें आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों, उनके भ्रष्टाचार और बेबुनियादी बयानों से दिल्ली वासियों को अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने पिछले 4 वर्षों से दिल्ली में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है।       

वह मौहल्ला क्लीनिक व स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर लोगों को भटका रहे हैं। जबकि सच तो यह है कि केजरीवाल अभी तक कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों में किए गए कार्यों का खुद श्रेय ले रहे हैं।        

उन्होंने सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि सभी एकजुट होकर आने वाले संसदीय चुनावों के लिए कार्य करें, ताकि कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटों पर विजयी होकर दिल्लीवासियों की सेवा करें।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button