चीन ने आज फिर की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा वापस
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैं। जहां लद्दाख के चुमार में आज एक बार फिर चीनी सैनिको ने घुसपैठ करने की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना ने चीन के मंसूबों को नाकाम कर दिया। बता दें कि चीनी सेना ने 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात पूर्वी लद्दाख में उकसावे की कार्रवाई करते हुए पैंगोंग झील के दक्षिण में एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसे नाकाम कर दिया।
ये भी पढ़ें- दिशा की मौत को लेकर सुशांत केस में सिद्धार्थ ने खोले बड़े राज!
इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 29 और 30 अगस्त कि रात को चीन पैन्गौन्ग लेक के पास यथा स्थिति बदलने की कोशिश की थी और फिर दोबारा चीन ने 31 अगस्त को एक बार फिर से सीमा पर भारतीय फौज को उकसाने की कोशिश की थी, जबकि दोनों देशों के ग्रुप कमांडरों के बीच बात-चीत चल रही थी।
The post चीन ने आज फिर की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा वापस appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





