घर में सेल्फ आइसोलेट मस्तानी ने बाजीराव के लिए बनाई ये खास डिश

न्यूज डेस्क
लॉकडाउन की वजह से कई बॉलीवुड सेलेब्स घर में ही हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड कपल्स साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इन दिनों कई सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी यानी दीपिका के एक और हुनर के बारे में लोगों को परिचित करवाया है।
दरअसल लॉकडाउन की वजह से दीपिका और रणवीर घर पर ही हैं। ऐसे में दीपिका उन्हें घर पर कई अच्छी अच्छी डिश बनाकर खिला रही हैं। हाल ही में रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें दीपिका घर की रसोई में कुछ बनाते हुए नजर आ रही है।
दीपिका ने रणवीर के लिए थाई सलाद, वेजिटेबल टॉम यम सूप, थाई ग्रीन करी विद राइस बनाकर खिलाया, इन सबकी तस्वीर खुद रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।
यही नहीं दीपिका ने केक बेक किया। इसका बूमरैंग वीडियो रणवीर सिंह ने शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने केक बनाने की पूरी व‍िध‍ि स्टेप-बाय-स्टेप बताई है। इस वीडियो में दीपिका एप्रॉन और ग्लव्स पहने दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

Chef Deepika Padukone 😆❤️ Via Ranveer’s insta story . من ستوري رانفير سينغ، الشيف ديبيكا بادكون وطبخها التايلندي 😆❤️ . . ياحظك يا رانفير اللي تاكل من اييدها😋 فوائد الحجر وحظر تجول عندهم ان صرنا نشوفها 😂❤️ وملاحظين ان كل صورهم مستحيل يبينون شي من بيتهم🤦‍♀️😂 . . #deepikapadukone #queenofbollywood #bollywood
A post shared by ARABIC FAN ACCOUNT (@deepikapadukone_arabfc) on Apr 3, 2020 at 2:26pm PDT

उनके इस वीडियो में रणवीर ने दीपिका को ‘मास्टरशेफ’ बताया है। वहीं, एक फोटो में रणवीर ने खुद को पति परमेश्वर भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी दीपू, लव यू बेब्स’। इस लॉकडाउन के दौरान दीपिका कुकिंग, घर की सफाई के अलावा खुद को भी पैंपर कर रही हैं।

जाहिर है कि दीपिका और रणवीर ने आज ही कोरोना की जंग से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पीएम-केयर्स फंड में अपना डोनेशन देने की बात की है। हालांकि इस जोड़ी ने अपना दान पूरी तरह गुप्‍त रखा है।

Back to top button