घर के मंदिर में कभी ना रखें इन मूर्तियों को, मिलता है अशुभ फल…

घर के मंदिर को हर कोई सजा कर साफ सुथरा रखता है। घर में मंदिर ही ऐसा स्थान होता है जहां पर पूरी पवित्रता हमेसा बनी रहती है। मंदिर में पूजा करने से मन को शांति मिलती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही मानसिक विकार भी दूर होता है। लेकिन मंदिर के संबंध में ज्योतिष में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिनको ध्यान में रखने जरुरी है। इनके अनुसार मंदिर में कुछ देवी-देवताओं की मूर्तियों कभी नहीं रखनी चाहिए इनको मंदिर में रखने से घर की सुख समृद्धि नष्ट हो जाती है। इस लेख में इन मूर्तियों के बारे मे बता रहे हैं।घर के मंदिर में कभी ना रखें इन मूर्तियों को, मिलता है अशुभ फल...

काल भैरव
काल भैरव को भगवान शिव का अवतार माना जाता हैं। काल भैरव की मूर्ती को घर के मंदिर में रख कर पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि काल भैरव को तंत्र शास्त्र का देवता माने जाते है इसलिए इनकी पूजा घर के बाहर मंदिर में की जाती है।

भगवान शनि
शनिदेव के बारे मे तो सभी जानते हैं शनि देव के नाराज होने से व्यक्ति का बुरा वक्त शुरू हो जाता है। शनिदेव की मूर्ति को कभी भी घर के मंदिर नहीं रखा जाता है, इनकी पूजा घर से बाहर मंदिर में जाकर की जाती है।

राहु-केतु
राहु-केतु जिन्हे छाया ग्रह माना जाता है इनकी मूर्ति घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। इनके बूरे प्रभाव को कम करने के लिए मंदिर जाकर ही इनकी पूजा होती है।

नटराज
नटराज जिनको भगवान शिव का ही रौद्र रुप माना जाता है। नटराज शिव का रौद्र रुप होने के कारण इनकी मूर्ति को घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। इनकी मूर्ती घर में रखने से घर में अशांति पैदा हो सकती है।

Back to top button