गौतम अदाणी ने चल दिया नया दांव, परमाणु ऊर्जा में बड़ा कारनामा करने की तैयारी

अदाणी पावर (Adani Power) ने परमाणु और एटॉमिक एनर्जी से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए फुली सब्सिडियरी कंपनी ‘अदाणी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड’ (एएईएल) का गठन किया है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एएईएल को 5,00,000 रुपये की अथॉराइज्ड कैपिटल के साथ शुरू किया है। इसे 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 50,000 शेयर में विभाजित किया गया है।

SHANTI बिल हो चुका पास

दो महीने पहले भारतीय संसद ने द्वारा सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास किया था, जिससे एक ऐसे सेक्टर में प्राइवेट हिस्सेदारी का रास्ता साफा हुआ है जिस पर अब तक सरकार का कड़ा कंट्रोल रहा है। इस कदम से भारत की न्यूक्लियर एनर्जी पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव आया है। इसी के बाद अदाणी ग्रुप ने नई कंपनी शुरू की है।

30 GW की न्यूक्लियर पावर कैपेसिटी का प्लान

इससे पहले खबर आई थी कि अदाणी पावर 30 GW की न्यूक्लियर पावर कैपेसिटी बनाने का प्लान बना रही है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर पावर प्रोड्यूसर आने वाले सालों में अपनी पूरी थर्मल कैपेसिटी को न्यूक्लियर पावर से बदलना चाहती है।
अदाणी पावर की एएईएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। कंपनी ने कहा कि एएईएल को भारत में 11 फरवरी 2026 को शुरू किया गया।

लाल निशान में है शेयर

गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली के बीच अदाणी पावर का शेयर (Adani Power Share Price) लाल निशान में है। 150.85 रुपये के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले फ्लैट ओपनिंग के बाद ये करीब सवा 2 बजे BSE पर 1.35 रुपये या 0.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 149.50 रुपये पर है।

Back to top button