गोवा एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा प्लेन का टायर फटा, बाल-बाल बचे 154 यात्री 7 क्रू मेम्बर्स

गोवा: गोवा एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह जेट एयरवेज का एक विमान रनवे पर फिसल गया, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति मच गई। मिली जानकारी के अनुसार रनवे पर खड़ा जेट एयरवेज का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने ही वाला था तभी अचानक विमान का पहला पहिया रनवे पर ही फिसल गया। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। विमान में 154 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे।
Panaji: Visuals of Mumbai bound Jet Airways flight 9W 2374 that skidded off runway at Dabolim airport (Goa), a short while ago. pic.twitter.com/Kh4URB4OjY
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
मिली जानकारी के मुताबिक़ हादसे के बाद विमान के अगले हिस्से से अचानक धुंआ निकलने लगा, लेकिन पायलट की सूजबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विमान के पायलट को कोहरे का अंदाजा नहीं लगा और विमान रनवे से आगे चला गया।
Visuals of passengers,who sustained minor injuries,being taken fr treatment aftr Jet Airways flight 9W2374 skidded off runway at Goa airport pic.twitter.com/bMHZbhPL5M
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
विमान को रोकने के लिए पायलट ने अचानक ब्रेक लगाया जिसकी वजह से प्लेन का पहला टायर फट गया। विमान में 7 क्रू मेंबर सहित कुल 161 लोग सवार थे जिनमें से करीब 20 से 25 यात्रियों को मामूली रुप से चोटें आईं हैं।
Panaji: Visuals of Mumbai bound Jet Airways flight 9W 2374 that skidded off runway at Dabolim airport (Goa), a short while ago. pic.twitter.com/CRC6klFbNq
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
फिलहाल हादसे के बाद गोवा का धाबोलिम एयरपोर्ट दोपहर साढ़े बारह बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। यहां से उड़ान भरने वाली तमाम फ्लाइटों को भी रद्द कर दिया गया है। इस हादसे के बाद यहां से उड़ान भरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Visuals of passengers,who sustained minor injuries,being taken fr treatment aftr Jet Airways flight 9W2374 skidded off runway at Goa airport pic.twitter.com/bMHZbhPL5M
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016