गोंडा के कर्नलगंज में बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को लूटा, मामले की छानबीन कर रही है पुलिस

जिले में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। मंगलवार सुबह कुछ बदमाशों ने एक युवक को घेरकर रुपयोंं से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर चाकू मारकर फरार हो गए। उसका इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
यह है मामला
यह मामला कोतवाली कर्नलगंज का है। सकरौरा ग्राम के मजरा भिम्भा पुरवा निवासी विपिन शुक्ल रिश्तेदार के घर से बाइक पर लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने उसका रास्ता रोका। विरोध करने पर दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। विपिन के सीने पर चाकू लगा और वो वहीं गिर गया। वहीं लुटेरों ने सोने की चेन और 20,000 रुपये लूटे और फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। विपिन अभी खतरे से बाहर है।





