गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, जल्द होंगे डिस्चार्ज

नई दिल्ली। मेदांता से खबर आ रही है कि गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई है। हालांकि अभी उनका एक और टेस्ट होगा, उस रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद अमित शाह को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। इस बात की जानकारी भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी का कोविड रिपोर्ट आया नेगेटिव।’
उल्लेखनीय है कि पिछले दो अगस्त को गृहमंत्री ने खुद जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया था।





