गुड न्यूज, NSE ने करोड़ों निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा

नेशनल सिक्योरिटी चेंज में जल्द 10 ग्राम फ्यूचर गोल्ड की भी ट्रेडिंग की जाएगी। अब तक एनएसई के फ्यूचर गोल्ड डेरिवेटिव में 100 ग्राम गोल्ड, 1 ग्राम गोल्ड और 1 किलोग्राम गोल्ड पर ट्रेडिंग होती है। ये उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो 10 ग्राम गोल्ड डिजिटल रूप में खरीदना चाहते हैं।
कब तक आएगा?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार इसे अभी सेबी (शेयर बाजार नियंत्रित करने वाली संस्था) की ओर से अप्रूवल मिलना बाकी है। अप्रूवल मिलते ही ये एनएसई पर GOLD10G के नाम से 16 मार्च को ट्रेड करना शुरू होगा।
कैसे होगा ट्रेड?
बाकी गोल्ड फ्यूचर की तरह GOLD10G में भी ट्रेडिंग की जाएगी। इसमें एक एक्सपायरी डेट भी होगी। इस एक्सपायरी डेट से पहले निवेशक ट्रेड कर पाएंगे।
10 ग्राम फ्यूचर ऑप्शन क्यों आया
एनएसई में पहले से ही 1 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलोग्राम को लेकर ट्रेडिंग की जा रही थी। लेकिन इसमें 10 ग्राम का ऑप्शन नहीं था। चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से निवेशकों का 1 किलोग्राम और 100 ग्राम फ्यूचर गोल्ड ऑप्शन पर ट्रेड करना मुश्किल हो रहा है।
अजय केडिया एडवाइजरी से मिले आंकड़ों के अनुसार फरवरी में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,36,000 रुपये के आसपास पहुंच की गई थी। लेकिन वैश्विक चिंताओं और अन्य कारणों की वजह से इसकी कीमत 1,60,000 रुपये के आसपास पहुंच गई है। इसलिए एनएसई की ओर से 10 ग्राम गोल्ड फ्यूजर ऑप्शन को जारी किया जा रहा है।
और क्या ऑप्शन है?
कमोडिटी सेक्शन में अब शेयर बाजार की तरह काफी उतार चढ़ाव होने लगा है। इसकी वजह से केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया निवेशकों को हमेशा से ये सलाह देते आए हैं कि सिल्वर या गोल्ड ईटीएफ में अगर कोई निवेश करना चाहता है तो वे एसआईपी का माध्यम चुन सकता है। एसआईपी आपके पोर्टफोलियों में एक संतुलन बनाए रखता है।





