गर्मियों में बनाएं घर पर स्‍पेशल मैंगो लड्डू

mango laddoo
गर्मियों के सीजन में आम सभी के पसंदीदा फलों में से एक होता है। आम से आप बहुत सारी रेसिपी भी बनाते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं आम से तैयार होने वाले लड्डू के बारे में। लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन आम के लड्डू खारप आप आम के सीजन को खास बना सकती हैं। इसके अलावा आप मेहमानों के आगे कुछ नया सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं टेस्टी आम से तैयार होने वाले लड्डू की रेसिपी के बारे में…
mango

आम के लड्डू की सामग्री
500 ग्राम आम का रस
-200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन
-250 ग्राम पिसी हुई चीनी
-200 ग्राम घी
-1 कटोरी ताजी मलाई
-1 कटोरी रवा
-1 चम्मच पिसी इलायची
-1/2 कटोरी कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
mango laddoo

आम के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले कढ़ाही में घी पिघला कर बेसन और रवा डालकर धीमी आंच पर भूनें।
-बेसन और रवा जब हल्का गुलाबी रंग हो जाए और जब उसमें से सौंधी महक आने लगे तब इसमें आम का रस धीरे-धीरे डालते रहें।
-पलटे की मदद से मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं।
-करीब आधा घंटे रखने के बाद आप देखेंगे कि यह पूरी तरह खिल गया है।
-अब इसे मीडियम आंच पर रखकर पांच मिनट भूनें और मलाई मिलाएं।
-जब मिक्सचर कढ़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर उसमें कटे काजू-बादाम, किशमिश डालकर ढक दें।
-ठंडा होने पर उसमें पिसी चीनी, इलायची मिलाएं व गोल-गोल लड्डू बना कर रख लें।
-अब आप आम के इन लड्डूओं को परोस सकते हैं।
Back to top button