खेल-खेल में कार में बंद हुईं जुड़वा बहनें, देखा तो दम घुटने से हो गई थी मौत

पटौदी (गुड़गांव). खेल-खेल में कार में बंद हुईं दो जुडवां बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना पटौदी के गांव जमालपुर की है। यहां के रहने वाले गोविंद सिंह की जुड़वां बेटियां 5 साल हर्षा व हर्षिता मंगलवार देर शाम घर में खेल रही थीं। इसी दौरान दोनों घर में खड़ी एलेंट्रा कार में बैठ गईं और दरवाजा बंद कर लिया।काफी देर तक परिजनों को बच्चियां नहीं दिखीं तो उनकी तलाश शुरू की।
कार में बेहोश मिली बच्चियां…
– बच्चियां कार में बेहोश मिलीं। वे बच्चियों को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
– फैमिली वालों के मुताबिक कार के दरवाजे का लीवर खराब था। यह बाहर से तो आसानी से खुल जाता है, लेकिन अंदर से खुलने में परेशानी आती है।बच्चियों ने इसे बंद तो कर लिया, लेकिन वे इसे खोल ना सकीं।
ये भी पढ़े: NEET की OMR शीट जारी, आपत्तियां 14 तक दे सकेंगे स्टूडेंट्स, आंसर की 15 को जारी होगी
दादा-दादी के पास आई थीं
– बच्चियों के पिता गोविंद भारतीय सेना में हैं। वह मेरठ तोपखाने में तैनात हैं।
– बच्चियों के पिता गोविंद भारतीय सेना में हैं। वह मेरठ तोपखाने में तैनात हैं।
– बच्चियां मेरठ स्थित केंद्रीय विद्यालय में फर्स्ट क्लास में पढ़ती थीं।
– दोनों दादा-दादी के पास छुटियां बिताने आई थीं। गोविंद को बुधवार को ही मेरठ जाना था, लेकिन मंगलवार को ही यह घटना हो गई। इससे पूरा परिवार सदमे में है।





